कानून को सरेआम ठेंगा:बोरसी में अवैध कबाड़ का संचालन,कार्यवाही नही होने से हौसला बुलंद ,सारे नियमो को ताक में रखकर खुलेआम हो रहा है कबाड़ी खरीदी का काम,जिम्मेदार जान कर भी बन बैठे है अनजान
Tuesday, 2 May 2023
Edit
परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।इन दिनों अवैध कबाड़ का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है।जो सारे नियमो को ताक में रखकर सभी प्रकार के कबाड़ को खरीदी कर खपाने में लगे है। ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर सहित आस पास के गांवों में भी कबाड़ संचालकों द्वारा अवैध रूप से कबाड़ का धंधा खोल लिया है।जिसके पास कबाड़ समान खरीदी संबंधी किसी भी प्रकार से लाइसेंस नही है और कोई दस्तावेज भी नही है।इसके बावजूद भी खुलेआम इस अवैध काम का संचालन हो रहा है।फिर भी जिम्मेदार जान कर भी अनजान बैठे है और कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति कर अपना जेब गर्म करने में लगे है।
मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बोरसी में मुख्य मार्ग के पास ग्राम धमनी निवासी लोकनाथ भारती के द्वारा अवैध कबाड़ खरीदी का संचालन कर रहे है।जिसकी पड़ताल कर उक्त अवैध कबाड़ के संचालक से जब जानकारी लिया गया तो उनके पास कबाड़ समान खरीदी संबंधी किसी भी प्रकार से लाइसेंस नही होना बताया गया।इसके बावजूद अवैध कार्य में संलिप्त उक्त कबाड़ी के संचालक द्वारा मीडिया को रौब दिखाते हुए उल्टे ही नसीहत देने लगा और कवरेज करने गए मीडियाकर्मियो का वीडियो बनाने लगे है।इस पर किसी भी प्रकार से कार्यवाही नही होने से इनके हौसले इतने बुलंद है की अवैध कार्य करने के बावजूद भी सीनाजोरी करने से भी बाज नहीं आए।
Previous article
Next article