- Savdha chhattisgarh
ad inner footer


पूर्व सरपंच देव कुमार पटेल पटवारी और  तहसीलदार मिले भगत मे

गरीबों को जमीन को छील रहा है मामला ग्राम पचायत ढोडॉ


   ग्राम ढोंड में लगभग 1975-76 में आबादी भूमि का आबंटन हुआ जिसमें एक ऐसे व्यक्ति जहाँसिंग पिता देवनाथ ग्राम सरायपाली बागबाहरा का निवासी को भी पट्टा प्रदान किया गया जो कि ग्राम ढोड़  का निवासी ही नहीं है जहानसिंह पिता देवनाथ के मृत्यु उपरांत उसके पुत्र सोनसाय पिता जहानसिंग के द्वारा फौत उठा लिया  जो कि उक्त भूमि खसरा नंबर - 327 पटवारी हल्का नंबर 19 रा0 नि0 म0 खमरिया में आज तारीख तक काबिज नहीं है उसके पश्चात दिनांक - 01-01-2025 को सोनसाय पिता जहानसिंग के द्वारा घनश्याम पटेल पिता रामचरण पटेल को चोरी छिपे विक्रय कर दिया गया जिसकी सूचना कोटवार द्वारा भी चस्पा नहीं किया गया 

उक्त भूमि खसरा नंबर - 327 पटवारी हल्का नंबर 19 राजस्व निरक्षण क्रमांक -__ पर हम किसानों 1 सुरेश कुमार साहू पिता नारायण लाल साहू , 2 मोहनसिंह पिता लखनू ध्रुव, 3 उदेराम पिता विदेशी ध्रुव, 4 रूपसिंग पिता साधुराम का आज तारीख तक 50 वर्ष पूर्व से अनवरत काबिज़ है

उक्त भूमि खसरा नंबर - 327 का पूर्व खसरा नंबर 46/4 में हर तरीका से फर्जी कार्य किया गया है बिना फसल लगाए गिरदावरी भी किया गया और धान भी बेचा गया बिना कलेक्टर मंजूरी आदेश के शासन द्वारा प्राप्त फर्जी पट्टे की क्रय विक्रय किया गया 


उक्त पट्टे की भूमि की खरीदी बिक्री पर हम किसानों द्वारा रोक लगाने हेतु तहसील बागबाहरा, जिला पंजीयक महासमुंद एवं जिला न्यायालय महासमुंद में आवेदन किया गया था जिसके उपरांत भी खरीदी बिक्री हो गई 

उक्त भूमि खसरा नंबर 327 शासकीय पट्टे को निरस्त करने के लिए महासमुंद न्यायालय में हम किसानों द्वारा आवेदन किया गया जिसका जांच पड़ताल हेतु वर्तमान में तहसील बागबाहरा में केस चल रहा है 

उक्त भूमि फॉरेस्ट से लगा हुआ है

उक्त भूमि में सोनसाय पिता जहानसिंग एवं घनश्याम पटेल पिता रामचरण पटेल आज तारीख तक किसी भी प्रकार से काबिज नहीं है और ना ही किसी प्रकार से उक्त भूमि का नाप हुआ है

फॉरेस्ट और आसपास किसान के बिना जानकारी के हम किसानों के काबिज भूमि में एवं वन भूमि में ज़बरदस्ती कब्जा करने के मकसद से 20-02-2026 को घनश्याम पटेल पिता रामचरण पटेल एवं उनके भाई देवकुमार पटेल एवं अपने लेवर लोगो को बुलाकर जेसीबी एवं कुल्हाड़ी लेकर आए और खुदाई करने लगे एवं पौधों को काटने लगे हम किसानों द्वारा मना करने पर हमें हटा कर जबर्दस्ती जेसीबी को चलाकर कार्य करने लगे 

तब हमने सरपंच एवं ग्राम के लोगों को बुलाकर रोके एवं जेसीबी को रोक रखे और फॉरेस्ट के अधिकारी को बुलाए  जिसने बताया कि फॉरेस्ट के एरिया में है तो मगर पटवारी को बुलाकर राजस्व और फॉरेस्ट के एरिया को मापकरने से पता लग पाएगा हम किसानों ने जेसीबी को रोक कर यही उक्त भूमि में दिनांक 20-01-2026 से अब तक है एवं थाना खल्लारी में रिपोर्ट भी किया गया है

हम किसानों के साथ अन्याय हो रहा है हमे न्याय चाहिए 


Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads