गरियाबंद पुलिस का खुलेआम संरक्षण,बैठकर में बुलाकर ग्राम फुलझर के मुखिया एवं ग्रामीण साहु समाज के अध्यक्ष डीहु राम साहू और उनके पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला, खूनी खेल के अपराधियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी,खुलेआम घूम रहे आरोपी, एसटीएसी लागने की फर्जी शिकायत
फिगेश्वर थाना में किया गया लिखित में शिकायत अपराधियों के हौसले बुलंद शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेआम सड़कों पर घुम रहे अपराधी। पुलिस प्रशासन के रवैए पर सवाल.
जिला साहु संघ के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार साहु,भाजपा कार्यकर्ता श्री रामकुमार साहू, छत्तीसगढ़ मानव आयोग के जिला गरियाबंद अध्यक्ष श्री महेंद्र गंधर्व ने अपराधियों की कड़ी निंदा की है और तत्काल 20 अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को एफआईआर दर्ज करने की मांग किए हैं।
गरियाबंद@।गरियाबंद राजिम क्षेत्र के छुरा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम फुलझर में सनसनीखेज मामला सामने आया है।समीपस्थ ग्राम फुलझर बीते दिन ग्राम के मुखिया डीहु राम साहू को असामाजिक तत्वों की भारी भीड़ ने जान से मारने का कुत्सित प्रयास किया पीड़ित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई । जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को ग्राम कोटवार ने ग्राम में 5 बजे शाम को मीटिंग की मुनादी की। किसने व क्यों मुनादी करवाई ग्राम के मुखिया को भी ज्ञात नहीं था फिर भी ग्राम के मुखिया के नाते डीहु राम साहू 6.30 बजे महावीर भवन में उपस्थित हुआ लेकिन चार पांच लोग ही उपस्थित थे 8 बजे अचानक ग्राम के ही संतु राम ध्रुव पिता छबि राम ध्रुव ललेशरू ध्रुव पिता बिरसिंग लगभग 30 लोगों का जत्था लेकर आए और जहां श्री साहू ने अपने 40 वर्षों से काबिज जमीन पर जिसे वर्तमान में ललेशरू ध्रुव और भुषण सेन,ने हड़प लिया है,भगवान श्री गणेश का मंदिर निर्माण का संकल्प किया था छोड़ने के लिए बहस करने लगे बीच बीच में उनके द्वारा भींड को उत्तेजित किया जाता जिनसे यह बात स्पष्ट होती है कि योजनाबद्ध तरीके से जान से मारने के लिए कहीं बैठकर योजना बनाई गई थी। 20 मिनट तक लगभग संवाद होता रहा तथा संतु तरह तरह के आरोप लगा रहे थे साहू ने अपना जमीन न छोड़ने की बात कही जिस पर बैठक में उपस्थित उनके छोटे बेटे को अनियंत्रित भींड ने लगातार लात घूंसे डंडे से पिटाई शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए पिताजी को भी मारना शुरू किया जिनसे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई। परमेश्वर किसी भी तरह घर भागने में कामयाब रहा लेकिन डीहु राम साहू को 8 दस लोगों ने बीच रास्ते से उठाकर महावीर भवन ले जाकर इस्तीफा को मांग करते पिटाई की l बेटे की सूचना पाकर छोटी बहू व नातिन ने उनको घर लाकर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अब तक कोई करवाई नहीं हो पाई है जिसने पीड़ित परिवार सदमे में है। बतादें की एक दिन पूर्व यह योजना संतु व उनके सहयोगियों द्वारा बना ली गई थी जिसमें पीड़ित परिवार के खिलाफ आदिवासी धारा व बलात्कार केश आरोपित करवाने फर्जी गवाही तैयार कर रहे थे । तभी जोश में ग्राम के युवा दालचंद ध्रुव ने उनकी अकेली बहु व नातिन को उनके दुकान जाकर डीहु राम साहू को जान से मारने की धमकी देकर आ गए। यह पहली बार नहीं जब साहू परिवार के खिलाफ इस प्रकार की वारदात हुई है 8 साल पहले भी फर्जी बलात्कार, चोरी और मारपीट के आरोप सहित उनकी भूमि पर स्टे भी लगा दिया गया था। कुछ साल की लड़ाई के पश्चात सभी केश श्री साहू के पक्ष में आ गए और उन्होंने गांव में शांति बहाल के लिए कुछ प्रकरणों से समझौता भी कर लिया। आज बस्ती ने उसे ग्राम के मुखिया के पद पर चुना जिनसे वह गांव को साल भर में कर्ज से निकाल कर शराबबंदी, धार्मिक अनुष्ठानों को जोर शोर से कराया। मगर यही ईमानदारी उनका काल साबित हो रहा। पूरे परिवार ने जान मॉल की सुरक्षा की मांग की है यदि करवाई नहीं हुई तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों , मानवाधिकार आयोग व अन्य पिछड़ा आयोग से गुहार लगा सकते हैं।
पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला कर लहूलुहान का फोटो
18,दिन बीत जाने के बावजूद थाना फिगेश्वर ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए हैं जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं पुलिस अधीक्षक को एफ केआई दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत किया गया है।पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत के बावजूद 20 अपराधियों के खिलाफ फिगेश्वर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रहीं हैं मामले की जांच कर रहे एस आई नीलुराम दीवान साक्ष्य को छुपाने एवं अपराधियों को बचाने की कुटील प्रयास कर रहे हैं जिससे साहु परिवार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं संतु ध्रुव ने किस तरह लोगों को भड़काकर साहु परिवार को बीच बैठक में मारपीट की गई।18 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक एफआईआर नहीं की गई।
वहीं मामले में बता दे कि परमेश्वर कुमार साहू एक पत्रकार है और उसके पिता जी एक प्रबुद्ध नागरिक के साथ ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सहित साहू समाज के अध्यक्ष व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता घटारानी के वरिष्ठ पदाधिकारी है।दिलचस्प बात ये है कि उनके बड़े पुत्र जो घटारानी में चाय काफी चेन्टर खोलते है जो सुबह 6बजे से रात 9 बजे तक रात बाहर रहते है और जो घटना के दिन थे ही नहीं उस पर जालसाजी फर्जी शिकायत किए है।उसके खिलाफ भी एसटीएसी की फर्जी शिकायत किए है।अब इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि संतु राम ध्रुव, ललेशरु, कंचन गोस्वामी,चेतन ध्रुव, ढाल चंद ध्रुव,ईश्वर ध्रुव,, हनुमत ध्रुव और अन्य 20 से अधिक आरोपी सरे-आम घुम रहे है, पुलिस प्रशासन के रवैए पर सवाल यदि एफ आई आर नहीं की गई तो धरने की तैयारी या फिर उच्च पुलिस अधिकारी से लिखित शिकायत करेंगे या फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखाने मजबूर होंगे।आपको पुनः बता दे की जिस प्रमुख ने गांव में शराब बंदी के लिए कदम उठाया ताकि युवा नौजवान,सहित बुजुर्ग शराब से दूर रहे उसके ऊपर भी शराब बेचने का आरोप लगाया है।जिस बारे में और उसके व्यक्तित्व के बारे में पूरा राजिम विधानसभा जानता है। बेशर्मी की हद पार कर झूठा आरोप ये सिद्ध करने में लगे है कि ये सबका लकड़ी तस्करी , जमीन की दलाली में खुद शामिल है।
वर्जन
मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।
Sp गरियाबंद

