मध्य प्रदेश के राजगढ़ आंदोलन को महासमुंद खाद विक्रेता संघ का समर्थन, 27 अप्रैल को सौंपेंगे कलेक्टर को ज्ञापन - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

मध्य प्रदेश के राजगढ़ आंदोलन को महासमुंद खाद विक्रेता संघ का समर्थन, 27 अप्रैल को सौंपेंगे कलेक्टर को ज्ञापन


परमेश्वर कुमार साहू @महासमुंद।
महासमुंद ब्लॉक खाद विक्रेता संघ द्वारा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 27 अप्रैल 2026 को आयोजित एक दिवसीय प्रतिष्ठान बंद (हड़ताल) का पूर्ण समर्थन किया गया है। यह समर्थन संघ के अध्यक्ष जागेश्वर जुगनू चंद्राकर के नेतृत्व में ऑल इंडिया संगठन के आह्वान पर दिया गया।

संघ के अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने बताया कि वर्तमान में खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को अनेक गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान हेतु यह आंदोलन आवश्यक हो गया है।

संघ की प्रमुख 10 सूत्रीय मांगें निम्नलिखित हैं:

1. खाद विक्रेताओं का कमीशन/मार्जिन बढ़ाया जाए।

2. विक्रेताओं पर लागू जटिल एवं अनावश्यक लाइसेंस नियमों को सरल बनाया जाए।

3. निरीक्षण एवं कार्रवाई के नाम पर होने वाले अनुचित दबाव एवं उत्पीड़न को समाप्त किया जाए।

4. व्यापारियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक व्यापारिक वातावरण प्रदान किया जाए।

5. किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने हेतु व्यवस्था में सुधार किया जाए।

6. उपसंचालक कृषि महासमुंद द्वारा किए गए खाद विक्रेता के निलंबन एवं निरस्तीकरण को बहाल किया जाए।

7. खाद रिटेल काउंटर तक FOR (पहुँच) उपलब्ध कराई जाए।

8. खाद के साथ कंपनी द्वारा दी जाने वाली अनावश्यक सामग्री (टैगिंग) बंद की जाए, ताकि किसानों को उचित दाम पर खाद मिल सके।

9. डीलर द्वारा खाद डिस्पैच के साथ ही DD नंबर उपलब्ध कराया जाए, जिससे अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके।

संघ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, अन्यथा भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

महासमुंद ब्लॉक के सभी खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं ने एकजुट होकर इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही है।

साथ ही, संघ द्वारा 27 अप्रैल 2026 को महासमुंद के समस्त व्यापारी एकत्रित होकर माननीय कलेक्टर महोदय को अपनी 9 सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।



Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads