गरियाबंद स्वास्थ विभाग की सरपरस्ती में छुरा ब्लॉक के ग्राम कुटेना के रिखी राम साहू और फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम लोहरसी के चंद्रिका साहू कर रहे अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरी , मरीजों के स्वास्थ के साथ खुलेआम खिलवाड़,कई मरीज इनके फर्जी इलाज से परलोक सिधार गए है
Wednesday, 22 April 2026
Edit
परमेश्वर कुमार साह@गरियाबंद।जिले में स्वास्थ विभाग की सह पर कुकुरमुत्ते की तरह झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध कारोबार चल रहा है।जिस पर लगाम लगाने में जिला स्वास्थ विभाग सहित स्थानीय प्रशासन भी नाकाम साबित हुआ है।मामला जिले के छुरा ब्लाक के ग्राम कुटेना का है।जहा कई वर्षो से झोलाछाप डॉक्टर रिखी राम साहू और लोहरसी के झोलाछाप डॉक्टर चंद्रिका साहू नर्सिंग होम एक्ट के सारे नियम को ताक में रखकर अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर मरीजों का इलाज कर रहे है और फीस के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूल कर बेहतर इलाज का दावा कर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है।जिसके बारे में स्वास्थ विभाग को भली भांति पता है।बावजूद इनके उपर कार्यवाही न करना बहुत सारे सवाल को जन्म दे रहा है।जबकि इस मामले में विभाग को लिखित शिकायत भी किया जा चुका है।लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कमीशन लेकर मामले को टाल मटोल करने में लगे है।वही इस मामले को लेकर जिले के नवपस्थ जिला स्वास्थ्य अधिकारी को संपर्क करने का प्रयास किया गया।लेकिन संपर्क नही हो पाया।जल्द ही इस मामले की शिकायत इंद्रावती भवन स्वास्थ संचालक से किया जायेगा।वही मामले को लेकर झोलाछाप डॉक्टर रिखी राम साहू और चंद्रिका साहू को भी उनका पक्ष जानने फोन किया गया लेकिन उन्होंने रॉन्म नबर बताकर फोन काट दिया।
Previous article
Next article
