छुरा ब्लॉक में चल रहा है अवैध लाल ईंट भट्ठे का अवैध कारोबार, ईंट पकाने हरे भरे पेड़ पौधों की हो रही है बेदम कटाई,जिम्मेदार बन बैठे है मूकदर्शक,कार्यवाही नही होने से अवैध ईंट के कोचियो का हो रहा है हौसला बुलंद - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

छुरा ब्लॉक में चल रहा है अवैध लाल ईंट भट्ठे का अवैध कारोबार, ईंट पकाने हरे भरे पेड़ पौधों की हो रही है बेदम कटाई,जिम्मेदार बन बैठे है मूकदर्शक,कार्यवाही नही होने से अवैध ईंट के कोचियो का हो रहा है हौसला बुलंद

 


परमेश्वर कुमार साहू@छुरा।इन दिनों ब्लॉक मुख्यालय छुरा से लेकर गांव गांव लाल ईंट भट्ठे का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। ईंट पकाने हरे भरे पेड़ पौधों को काटकर भट्ठे में डाला जा रहा है।जिसको जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए है।जिसके चलते पर्यावरण को काफी नुकसान तो हो ही रहा है।लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही होने से अवैध ईंट भट्ठे के संचालकों की हौसला लगातार बढ़ते जा रहा है और कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों के ऊपर अपना कृत्य छुपाने तरह तरह के आरोप लगाने से भी बाज नहीं आ रहा है।आपको बता दे की जिले में लाल ईंट निर्माण संबंधी खनिज विभाग से किसी भी प्रकार से किसी को भी परमिशन नही मिला है।लेकिन इसके बावजूद भी बेधड़क लाल ईंट का अवैध कारोबार विभागीय संरक्षण में खूब फल फूल रहा है।पर इस ओर किसी भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।लोग ईंट पकाने के लिए हरे भरे पेड़ो की जमकर कटाई कर रहे है और लाल ईंट भट्ठे में खफा रहे है।वही लोग राजस्व जमीन में स्थित पेड़ो के साथ साथ रिजर्व फारेस्ट से भी बहुतायत मात्रा में कच्चे लकड़ियां भी लाकर ईंट पकाने में इस्तेमाल कर रहे है।जिसे रोकने राजस्व विभाग सहित वन विभाग भी रोकने पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे है।छुरा ब्लॉक मुख्यालय से कुछ दूरी पर ग्राम दादरगांव पुराना, रानीपरतेवा,सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में व्यवसायिक अवैध ईंट भट्ठा का संचालन हो रहा है।जिसकी लिखित शिकायत खनिज विभाग से हुआ है।जिस पर जिला खनिज अधिकारी फागू राम नागेश ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads