सीएम के गरियाबंद आगमन से अधिकारियों में दहशत का माहौल, शिकायतों की लगेगी झड़ी,कई निपटेंगे और कईयों को देना पड़ेगा जवाब,लेकिन क्या सीएम का दौरा...
Wednesday, 16 November 2022
Edit
परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरियाबंद जिले आगमन से प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल है।अधिकारी,कर्मचारी डरे सहमे से हुए है की कही उनकी शिकायत न हो जाए।क्योंकि इस बार मुख्यमंत्री का दौरा सीधे तौर पर आम जनता से रूबरू होने के लिए है। ऐसे में अगर किसी की भी शिकायत हुई तो उस पर गाज गिरना तय है।वही मुख्यमंत्री जी के आगमन से चर्चाओं का बाजार गर्म है।जो छुरा ब्लाक में देखने को मिला।अधिकारी कर्मचारी में मुखिया के आगमन से दहशत का माहौल ये है की छुरा में दफ्तरों के कोने में काना फूसी वाली चर्चा होने लगा है।अधिकारी,कर्मचारी कोने में जाकर गुप चुप बात करते हुए दिखाई देने लगा है।खासकर उन जि़म्मेदार अधिकारियों को ज्यादा डर है जो जमकर लापरवाही बरतते है, कही उनकी शिकायत हुआ तो फिर वे तो निपट ही जायेंगे।क्योंकि मुख्यमंत्री जी का दौरा इस बार खास है।खास इस वजह से की सामने चुनाव है और लोगो से भेंट वार्ता कर समस्या भी सुनेंगे और अधिकारियों की क्लास भी लेंगे।मुख्यमंत्री जी इस मौके को गंवाना नहीं चाहेंगे।उनका उद्देश्य चुनाव को लेकर दौरा है। ऐसे में वो अपना पूर्ण कार्य करके ही जायेंगे।मुख्यमंत्री का गरियाबंद में दो दिनों का दौरा है।जिसमे 19 नवंबर और 20 नवंबर को अलग अलग कार्यकम तय है।अब देखना ये होगा की सीएम साहब केवल चुनावी प्रचार तक सीमित रहेंगे या फिर क्षेत्र की प्रमुख मांगो को भी पूरा करेंगे। सीएम के दौरे का देखे पूरा रूपरेखा।
Previous article
Next article