मौत के तांडव ने होली पर लगाया ग्रहण,ग्रामीण एक जुट होकर गांव की शांति के लिए श्री श्री 108 भुनेश्वरी शरण महाराज के शिष्य संत गोवर्धन शरण महाराज के मार्गदर्शन पर कर रहे है हनुमान चालीसा का जाप
Monday, 17 March 2025
Edit
एक माह में 8 मौत,सुख शांति के लिए ग्रामीण एक जुट और शोक लहर की साथ नही किए होलिका दहन और नही मनाए होली का पर्व,छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुलझर का मामला ,प्रशासन बेखबर
परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।जिला गरियाबंद ही नही छत्तीसगढ़ का बड़ा मामला सामने आया है।जहा एक माह में आठ मौत ने लोगो में दहशत का मौहुल के साथ आस पास के गांव को भी झंकझोर कर दिया।जिसके वजह से छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुलझर में शोक की लहर को लेकर न तो होलिका दहन किया गया और न ही होली मनाया गया।जिसके बाद ग्राम के प्रमुख द्वारा बैठक आहूत कर निर्णय लिया गया और सिरकटी आश्रम के संत गोवर्धन शरण महाराज से मार्गनदर्शन कर गांव में पूजा पाठ व 24 घंटे का किया जा रहा है और अगले दिन हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।जिसमे गांव भर के सभी ग्रामीण अपनी सहभागिता दे रहे है।आपको बता दे की इस शोक की लहर में ग्राम के मुखिया सहित सभी का पूर्ण समर्थन सहित सहयोग मिल रहा है।एक ऐसा कार्यक्रम जो मानवता का संदेश दे रहे है।गांव में सभी कार्य बंद किया गया है और हनुमान चालीसा का जाप चल रहा है।सभी ग्रामीण एकत्रित है।एक गांव एक परिवार की तर्ज पर सुख शांति की लगातार प्राथना चल रही है।जो अपने आप में एक नया इतिहास है।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख डिहू राम साहू,सरपंच संतोष दीवान,रूपेश ध्रुव,संत राम ध्रुव,खेमू राम ध्रुव, देवनांथ ध्रुव, उपसरपंच हेमलाल यादव, पुराणिक ध्रुव सहित पूरे ग्राम विकास के पधाधिकारी सहित पंचायत प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागीरिक और गांव का सहयोग प्रदान था।
Previous article
Next article