छत्तीसगढ के धार्मिक एव पर्यटन स्थल माता घटारानी का दरबार चैत्र नवरात्र में आस्था की ज्योति से जगमगा उठा,राज्य सहित दूसरे प्रदेश के श्रद्धालु हजारों की तादात में रोज माता के दर्शन करने पहुंच रहे है - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

छत्तीसगढ के धार्मिक एव पर्यटन स्थल माता घटारानी का दरबार चैत्र नवरात्र में आस्था की ज्योति से जगमगा उठा,राज्य सहित दूसरे प्रदेश के श्रद्धालु हजारों की तादात में रोज माता के दर्शन करने पहुंच रहे है

 .जय मां घटारानी विकास समिति सहयोग से नौ दिन तक कर रहा विशाल भंडारे की व्यवस्था,समिति सहित पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से कर रहा है सुरक्षा की व्यवस्था.


परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।
प्रसिद्ध धार्मिक एव पर्यटन स्थल घटारानी धाम में चैत्र नवरात्र में आस्था की ज्योति से माता का दरबार जगमगा उठा है।भक्तो द्वारा हजारों की संख्या में मनोकामना ज्योत प्रज्जविलत किए है।माता की प्रति लोगों की अटूट आस्था है।जिसके चलते नवरात्र के चलते माता के दर्शन करने श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी है।

छतीसगढ  में प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप उभर चुके माता घाटरानी का धाम छत्तीसगढ राज्य के गरियाबंद जिले के पद्मावती कमल क्षेत्र ,प्रयागराज राजिम से 30 किलोमीटर की दूरी पर छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुलझर के घने जंगलों पर पहाड़ी पर स्थित है। हरी भरी वादियों और यहा का विहंगम  और मनोरम दृश्य बरबस ही लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है।माता का दरबार प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है।यही वजह है की  राज्य सहित दूसरे प्रदेश के लोग हजारों की संख्या में लोग माता के दर्शन करने पहुंचते है।

घटारानी माता का दरबार राजधानी रायपुर से 75 किलोमीटर,गरियाबंद से 45 ,धमतरी से 80 किलोमीटर और महासमुंद से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटारानी धाम से जतमाई धाम से 10  किलोमिटर की दूरी पर पहाड़ी के ऊपर स्थित है। अगर आप भी इस पर्यटन स्थल में आना चाहते है तो बेहतर विकल्प है।घटारानी और जातमई धाम का रास्ता अंधे मोड़ो से भरा हुआ है। वाहन धीरे और सावधानी पूर्वक चलाए,शराब पीकर कर वाहन न चलाए।नही तो आप दुर्घटना का शिकार हो सकते है।

नौ दिन तक विशाल भंडारे का आयोजन

जय मां घटारानी विकास समिति और आम लोगो के सहयोग से घटारानी धाम में नौ दिनों तक विशाल भंडारे का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है और इस नवरात्र में भी किया गया है।जिसमे आस पास के गांव फुलझर,जमाही,पंक्तियां,जुनवानी छुईहा,जुनवानी,कनेसर, केडिआमा के ग्रामीण भंडारे में विशेष सहयोग कर रहे है।घटारानी समिति के सभी पदाधिकारी श्रद्धालुओ और माता की सेवा में अपना अमूल्य समय प्रदान कर रहे है।जिसमे प्रमुख रूप से अध्यक्ष तारण सिंह ध्रुव,सचिव हेमराज ध्रुव,उपाध्यक्ष दुर्गा यादव,संरक्षक गाजेश्वर सिन्हा,परमेश्वर दीवान, डिहू राम साहू,खेमू ध्रुव,संतोष दीवान,रामसिंग ध्रुव सहित समिति के सभी पदाधिकारी अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।


अप्रिय घटना रोकने पुलिस पूरी तरह से मुसैत

घटारानी धाम में किसी भी अप्रिय घटना और व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस प्रशासन द्वारा जवानों की तैनाती की गई है जो दिन रात अपने कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन कर रहे है और व्यवस्था संभालने में लगे है।पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर मोर्चा संभाले हुए है।जिसमे प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू,दीवान व राकेश कुमार अपना ड्यूटी बखूबी निभा रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads