छुरा ब्लॉक के ग्राम कनसिंघी में मड़ई के नाम पर चल रहा है खड़खड़िया का खेल,उड़ीसा के लोग खिला रहे सबको सेटिंग कर गेम,जिम्मेदार जान कर भी बन रहे है अनजान,आखिर खुलेआम इस खेल को कौन दे रहा अंजाम,आखिर किसके सह पर चल रहा है इतना बड़ा खेल,पुलिस विभाग की कार्यशैली पर उठ रहा है बड़ा सवाल... - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

छुरा ब्लॉक के ग्राम कनसिंघी में मड़ई के नाम पर चल रहा है खड़खड़िया का खेल,उड़ीसा के लोग खिला रहे सबको सेटिंग कर गेम,जिम्मेदार जान कर भी बन रहे है अनजान,आखिर खुलेआम इस खेल को कौन दे रहा अंजाम,आखिर किसके सह पर चल रहा है इतना बड़ा खेल,पुलिस विभाग की कार्यशैली पर उठ रहा है बड़ा सवाल...

 


परमेश्वर कुमार साहू@छुरा।गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कनसिंधी जो उड़ीसा जाने का मुख्य मार्ग है। जहा आज मड़ई मेला का आयोजन हो रहा है।जिसमे एक गैरकानूनी ढंग से एक बड़े गेम का संचालन हो रहा है और उस खेल का नाम खड़खड़िया है।जिसका संचालन उड़ीसा के लोग कर रहे है।दिलचस्प बात ये है की उड़ीसा के लोग हर मड़ई मेला कार्यक्रम में इस खेल को अंजाम दे रहा है।विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से कार्यवाही नही होने से इसके हौसले इतना बुलंद है की इसे किसी भी कानून का भय नहीं है।क्योंकि इसकी पहुंच सबसे है और सबको सेटिंग कर इस अवैध गतिविधि को संचालन कर रहे है।अब बड़ा सवाल ये की क्या नियम गरीबों के लिए है ?क्या अवैध काम करने वाले और पहुंच वालो पर कोई नियम लागू नहीं होता।


छुरा ब्लॉक मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कनसिंघी में में खुलेआम खड़खड़िया का खेल नियमो विपरित चल रहा है।इसके बावजूद जिम्मेदार मौन साधे हुए है।इस मामले को लेकर हमारी टीम ने पड़ताल किया। जंहा खड़खड़िया का खेल खिलाते हुए मिला।जब जान जोखिम में डालकर फोटो वीडियो मीडिया द्वारा बनाया जा रहा था,तब खड़खड़िया खिलाने वाले उड़ीसा के कुंजू साहू और धर्मेंद्र जैन अपने साथी के साथ मीडियाकर्मी के पास पहुंचा और प्रपोचल की बात करने लगे।इस मामले की जानकारी थाना प्रभारी छुरा सहित जिले के पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को दिया गया।लेकिन किसी ने भी इस मामले में गंभीरता नही दिखाया।जिससे साफ जाहिर है की इस पूरे में सभी जिम्मेदार लोग भी संलिप्त है।क्या कानून गरीब और कमजोर लोगो के लिए है।अगर गरीब पेट रोजी के लिए कानून का उलंघन करे तो तुरंत कार्यवाही होती है।लेकिन पहुंच और पैसे वाले के लिए कोई कानून लागू नहीं।जबकि उड़ीसा के लोग छत्तीसगढ में अवैध गतिविधि कर  भोले भाले लोगो को लूटने का काम कर रहा है।आखिर इसका जिम्मेदार कौन,ये हम नही पुछ रहे है,स्थानीय जनता पुछ रहे है।क्योंकि इतना तो साफ हो गया है बाहरी लोगो को प्रशासन  अवैध गतिविधि का संचालन करने का ठेका कमीशन में देकर खुला संरक्षण का खेल रहे है।आगे इस मामले की और भी जानकारी आपको देते रहेंगे।लेकिन जान जोखिम में डालकर खबर कवरेज करने वाले पत्रकारों द्वारा जिम्मेदारों को जानकारी देने के बावजूद भी सुरक्षा और कार्यवाही के लिए कोई नही पहुंचे।जो सबसे बड़ी विडंबना है।पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति कोई भी जिम्मेदार सक्रिय नही है।

वर्जन 1.

अभी मैं राजिम मेला ड्यूटी में व्यस्त हूं।स्टाफ को फोन करके देखता हु।

भूषण चंद्राकर,थाना प्रभारी,छुरा

वर्जन 2.

आपके द्वारा जानकारी दी गई है।ठीक है

पुस्पेंद्र नायक, एसडीओपी,गरियाबंद

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads