फिंगेश्वर के लोगो को परिवहन सुविधा केंद्र से वंचित रखे जाने पर आम लोगो में रोष,विकासखंड ब्लाक मुख्यालय में एक परिवहन सुविधा केंद्र देना था अनिवार्य, परिवहन अधिकारी की मनमानी अपने करीबी लोगो व दोनो परिवहन सुविधा केंद्र को किया राजिम के नाम
.स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उदासीनता के चलते सुविधा से आम जन वंचित.
गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम लोगो और युवाओं को बेहतर सुगम परिवहन लाइसेंस सेवा प्रदान करने हेतु हर जिला ब्लाक मुख्यालय और आबादी के हिसाब से परिवहन सुविधा केंद्र की स्थापना को मूर्त रूप दिया गया। सुविधा केंद्र के लिए व्यक्ति, संस्था चयन और पूरी प्रक्रिया को परिवहन अधिकारी के ऊपर सौंप दिया गया और उस अधिकारी द्वारा अपने हिसाब से चयन प्रक्रिया को संपन्न किया गया जो त्रुटि पूर्ण है।
कायदे से एक कमेटी गठित कर इस प्रक्रिया को संपन्न किया जाना था। जिससे निष्पक्ष रूप से चयन प्रक्रिया होती। इसी त्रुटि की वजह से गरियाबंद जिला का फिंगेश्वर ब्लॉक इस परिवहन सुविधा केंद्र की सेवा प्राप्त करने से पूर्ण रूप से वंचित रह गया ।आपकी जानकारी के लिए बता दे की फिंगेश्वर ब्लाक मुख्यालय विकासखंड है और थाना व नगर पंचायत भी है। नियम से एक परिवहन सुविधा केंद्र फिंगेश्वर को देना था परंतु परिवहन अधिकारी के द्वारा ऐसा नहीं किया गया ।सम्पूर्ण जिले में मुख्य स्थानों में कुल 12 केंद्र दिया जाना था जिसमे से फिंगेश्वर विकासखंड वर्तमान में 1 परिवहन सुविधा कोपरा दिया गया और 2 राजिम में दिया गया है जो परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिक-2022 क्रमांक-135/सोरी के नियम के हिसाब से गलत है ।
आइए जानते है इस त्रुटि पूर्ण चयन प्रक्रिया और इस सुविधा से वंचित होने के विषय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी और युवाओं का क्या कहना है ।
बाइट 1.
शुरू से ही अनेक मामलों में फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय को उपेक्षित किया जाता है।परिवहन सुविधा केंद्र मुख्यालय में न होने से आम लोगो को शासन द्वारा दिए जा रहे सुविधा से वंचित होना पड़ेगा।इसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों की मनमानी साफ दिखाई दे रहा है।
सुयस सोनी,युवा नेता ,फिंगेश्वर
बाइट 2.
ब्लॉक मुख्यालय को पहले प्राथमिकता दिया जाना था।जिससे आम लोगो को सुविधा होता।ये विडंबना है की विभाग द्वारा फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय को वंचित किया गया है।जिसमे विभाग के अधिकारियों को शासन के उद्देश्य और क्षेत्र की जनता के समस्याओं के प्रति कोई सरोकार नहीं है ये स्पष्ट है।
रूपसिंग साहू,सामाजिक कार्यकर्ता
बाइट 3.
क्षेत्र की आम जनता को सुविधा के हिसाब से परिवहन सुविधा केंद्र फिंगेश्वर को मिलना था।क्योंकि फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय है और क्षेत्र के लोग सभी कार्य के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर निर्भर होते है। इसमें विभाग के अधिकारियों की मनमानी साफ दिख रहा है।
महेश साहू, युवा एव सामाजिक कार्यकर्ता पतोरी निवासी