पत्रकार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला,खून से लथपथ जान बचाकर भागे थाना, फिंगेश्वर थाना में हुआ लिखित शिकायत, साय की सरकार में पत्रकार व उसके परिवार असुरक्षित
गरियाबंद@जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुलझर में महावीर भवन में बैठक के दौरान ग्राम प्रमुख डीहु राम साहू और उसके बेटे जो पत्रकार है परमेश्वर कुमार साहू के ऊपर जानलेवा हमले किए गए जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है।गंभीर हालत में किसी भी तरह जान बचाकर फिंगेश्वर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत किए है।बता दे कि मामला राजस्व जमीन से जुड़े है।जहां ग्राम प्रमुख डीहु राम साहू ने गांव में व 40 वर्ष पहले अपने काबिज जमीन पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया था।लेकिन गांव के ही ललेसरू ध्रुव द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर नींव तैयार कर है।जिसकी लिखित शिकायत पहले थाना फिंगेश्वर और तहसीलदार छुरा को चुका है।इस संबंध कोटवार के माध्यम से मुनादी कर बैठक आहुत हुआ।जहां आदिवासी समाज को गाली देने का झूठा आरोप लगाया गया और उक्त जमीन को छोड़ने की धमकी दी गई जबकि उक्त जमीन को पीड़ित परिवार के द्वारा कई वर्षों से कब्जा किया जिसका सारा रिकॉर्ड है।लेकिन इन शरारती तत्वों द्वारा जानेवाला हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया किसी तरह जान बचाकर भागे तभी जान बची।जिसमें परमेश्वर साहू पत्रकार व उसके पिता जी को काफी सर में गंभीर चोट आई है।मामला थाना में है और डाक्टर मुलाजा हो चुका है।अगर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करेगी तो इसकी सहित आईजी से लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्यवाही की मांग पीड़ित परिवार करेंगे और हाइ कोर्ट में याजिका दायर की जाएगी।