लिपिक संघ छुरा के अध्यक्ष सतीश साहू चुने गए ,क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई
Friday, 25 July 2025
Edit
परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।तहसील मुख्यालय छुरा के बीआरसीसी भवन में दिनांक 25.7.2025 को लिपिंग संघ छुरा की बैठक जिला अध्यक्ष बसंत मिश्रा लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ व बसंत त्रिवेदी जिला महासचिव छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं पंकज पाटिल जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी की उपस्थिति में हुई। विकासखंड के सभी विभागों की बैठक में नए कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।इसमें तहसील छुरा लिपिक संघ के अध्यक्ष सतीश साहू,उपाध्यक्ष इंद्रपाल सेन, तीरथ साहू ,श्रवण सोरी, सचिव,श्याम चरण खूंटे, महासचिव अजय धृतरालहरे ,अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निधि गोस्वामी,उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मंजूषा ध्रुव, कोषाध्यक्ष कृष्णा यादव ,भागवत साहू ,दिनेश साहू अरुण कुर्रे तथा मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी को नियुक्त किया गया लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी इस मौके पर देवनाथ दीवान ,गणेश राम ,रोहित कुमार ,राज कुमार यादव ,वीरेंद्र ठाकुर ,कमलेश दीवान ,दिनेश ,शुभम साहू, खिलु राम सोरी सहित विकासखंड के समस्त विभाग के लिपिक वर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे।
Previous article
Next article