राजिम माघी पुन्नी मेला में बिहान की स्टाल बढ़ा रही है रौनक,लोगो की रुझान बिहान की स्टाल की ओर,स्टाल में बिहान की महिलाओं द्वारा निर्मित सभी प्रकार की समान उपलब्ध
Thursday, 9 February 2023
Edit
परमेश्वर कुमार साहू@राजिम। छत्तीसगढ के प्रयागराज राजिम में माघी पुन्नी मेले का लुफ्त उठाने रोज हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जंहा रोज अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है।वही शासन प्रशासन द्वारा सभी विभागों का स्टाल लगवाया गया है।जिसमे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान का स्टाल सभी विभागों के स्टाल पर भारी पड़ रहा है।रायपुर,गरियाबंद,धमतरी सहित महासमुंद जिले के एनआरएलएम विभाग द्वारा अपना अपना स्टाल लगाकर सरस मेले बिहान की महिलाओं द्वारा निर्मित अनेक कलाओं का प्रदर्शन कर रहे है।जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और सरस मेले में बिहान की स्टाल मेले में चार चांद लगा रहे है।जिसमे अनेक तरह के व्यंजन,जनरल समान सहित फैंसी समान शामिल है। छत्तीसगढ की पारंपरिक व्यंजन आयरसा रोटी,रखिया बड़ी जैसे अनेक प्रकार के शुद्ध और देशी समान को बिहान सस्ते दाम पर बेच रहे है।वही आभूषण,चूड़ी कंगन जिसे इन महिलाओं द्वारा बनाया गया है वे भी स्टाल में लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।एनआरएएलएम महिलाओ द्वारा निर्माण किए सभी प्रकार के समान का प्रदर्शन कर रहे है।जिसमे बिहान की महिलाए दिन रात ड्यूटी कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।
Previous article
Next article