प्रेम प्रसंग में जान देने की आशंका, भंडारे के कार्यक्रम में आखिरी बार दिखे थे दोनों महासमुंद जिले में भाई-बहन की ट्रैक पर लाश मिली है। - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

प्रेम प्रसंग में जान देने की आशंका, भंडारे के कार्यक्रम में आखिरी बार दिखे थे दोनों महासमुंद जिले में भाई-बहन की ट्रैक पर लाश मिली है।

 


महासमुंद :रेलवे ट्रैक पर मिली भाई बहन की लास

 दोनों को आखिरी बार गांव में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में देखा गया था। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई है। दोनों दूर के रिश्ते में भाई बहन थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते दोनों ने जान दी है। फिलहाल कोमाखान पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सिवनीकला निवासी लोकेश्वर पुरानिक(27) पहले से शादीशुदा था। लोकेश्वर और रिश्ते में उसकी 16 साल की बहन शुक्रवार शाम को गांव में आयोजित भंडारे में दिखे थे। यहां भंडारा भागवत कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया था। बताया गया था कि दोनों को यहीं आखिरी बार देखा गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दोनों एक ही गांव में रहते थे।

कार्यक्रम के बाद सब अपने घर चले गए थे। मगर ये दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने गांव से गुजरे ट्रैक पर दो लोगों की लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने आस-पास के लोगों के जरिए पता लगाया। तब दोनों शवों की पहचान हो सकी है।

अगले दिन दोनों का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। हम परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं गांव वालों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच जारी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads