छुरा ब्लॉक के सहकारी समिति पोंड में धान खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही,बिना चबूतरा वाले स्टेक निर्माण में एक लेयर डेनेज स्टेक निर्माण कर जिम्मेदार बरत रहे है लापरवाही, शासन को लगा रहे है चुना,अधिकारी मॉनिटरिंग के नाम पर कर रहे है केवल खानापूर्ति,जल्द खुलेगा और मामले में पोल...
Friday, 25 November 2022
Edit
परमेश्वर कुमार साहू @गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक स्थित सहकारी समिति और धान खरीदी केंद्र पोंड में ज़िम्मेदारो द्वारा जमकर लापरवाही बरतते हुए शासन को नुकसान पहुंचाने और नियमो की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। जहा धान खरीदी केंद्र में नियमो को ताक में रखकर काम किया जा रहा है।नियम के मुताबिक धान खरीदी केंद्रों में चबूतरे वाले जगहों में एक लेयर डेनेज स्टेक निर्माण करना है और बिना चबूतरे वाले में दो लेयर डेनेज स्टेक निर्माण करना है।लेकिन समिति के जिम्मेदार द्वारा जमीन पर रखे धान की बोरियों को दो लेयर डेनेज स्टेक निर्माण के जगह एक लेयर डेनेज का इस्तेमाल किया है।जिससे धान की बोरिया खराब होने की आशंका है।अगर मौसम खराब हुआ और बरसात हुई तो धान की बोरिया खराब हो जायेगा। धान को सुरक्षित रखने किसी भी प्रकार से व्यवस्था नही है।जिससे शासन को लाखो का नुकसान होगा।लेकिन किसी भी जिम्मेदार को शासन के कार्यों और अपने जिम्मेदारी के प्रति कोई सरोकार नहीं है।वही मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार नोडल अधिकारी मौके पर जांच करने नही आ रहा है।केवल कागजों में अपना रिपोर्टिंग कर रहे है।वही समिति प्रबंधक पुरषोत्तम पटेल अपने धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था दुरुस्त होने की डींगे मारने से नही थक रहे है।जबकि आलम ये है की पोंड धान खरीदी केंद्र हमेशा से अपने लापरवाहियों को लेकर सुर्खियों में रहता है। जंहा कई प्रकार की लापरवाही है जिसको पड़ताल कर जल्द ही उजागर किया जायेगा।
Previous article
Next article