फिंगेश्वर ब्लॉक के सचिव चेतन साहू द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर होगा बड़ा खुलासा,शासन द्वारा प्रदत्त ग्राम विकास की राशि में डाला डांका,फर्जी बिल से डकार गए राशि
Monday, 26 May 2025
Edit
परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।शासन द्वारा ग्राम विकास के लिए दिए गए राशि में लाखों की राशि फर्जी बिल के माध्यम से आहरण करने का सनसनी खेज मामला आया है।मामला फिंगेश्वर ब्लॉक का है।जहां ग्राम पंचायत सचिव चेतन साहू द्वारा ग्राम विकास के लिए शासन द्वारा प्रदत्त राशि को पंचायती राज अधिनियम के विरुद्ध फर्जी बिल से आहरण कर शासन और आम जनता को चुना लगाने का कार्य किए है।वही आपको बता दे कि इसकी लापरवाही और भ्रष्ट नीति के कारण सचिव चेतन साहू का वित्तीय प्रभार भी छीन लिया गया था।लेकिन अभी वर्तमान उसका ये प्रभार वापस दे दिया गया है।इसके भ्रष्टाचार का जल्द बड़ा खुलासा होगा।क्योंकि मिडिया के हाथ सभी फर्जी बिल का दस्तावेज लगा।जल्द इस मामले में शिकायत और जांच होना है।
Previous article
Next article