पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे जिश्मफरोशी का बड़ा धंधा,महासमुंद,तुमगांव,कुर्रा से लेकर राजधानी तक चल रही है बड़ा खेल - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे जिश्मफरोशी का बड़ा धंधा,महासमुंद,तुमगांव,कुर्रा से लेकर राजधानी तक चल रही है बड़ा खेल

.सावधान छत्तीसगढ़ ने किया पड़ताल,देश के कोने कोने से लड़किया है इस धंधे में सराबोर,आखिर किसके संरक्षण में चल रही है है ये सबसे बड़ा धंधा,पढ़े पूरी खबर....


परमेश्वर कुमार साहू@रायपुर।
छत्तीसगढ में जिस्मफरोशी का कारोबार पुलिस विभाग के संरक्षण में खूब फल फूल रहा है।जिसकी चपेट में युवा,नौजवान,सहित बुजुर्ग भी है।जिस पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है।जो समाज के लिए सबसे बड़े दंश है।

आपको बता दे की नवापारा गोबरा थाना क्षेत्र से महज दो किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कुर्रा और महासमुंद जिले  के तुमगाँव में रानी नाम की महिला के द्वारा कई वर्षो से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है।वही महासमुंद जिला मुख्यालय में नेहा सिंह नाम महिला भी इस जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त है।तो वही राजधानी से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में उक्त धंधा पुलिस के नाक के नीचे हो रहा है।जिस पर पुलिस प्रशासन मौन साधे हुए है।क्योंकि इस समाज के सबसे बड़े कलंकित इस धंधे से कमीशन जिम्मेदारों को आसानी से मिल जाता है।इस मामले को लेकर हमने कुर्रा, तुमगांव और महासमुंद का पड़ताल किया।जहा प्रति कस्टमर कही 500तो कही 300 तो कही1000 रुपए में धंधा चलता है।वही 24 घंटे की बुकिंग5000 से लेकर 10000 रुपए तक की है।मामले को पड़ताल करने हमारी टीम द्वारा कस्टमर बनकर इन सभी जगह पड़ताल किया जहा बिहार,कोलकाता,झारखंड,नागपुर,मुंबई सहित छत्तीसगढ के अनेक जिले से लड़किया इस देह व्यापार में संलिप्त मिला।मामले की जानकारी लेने रिस्क लेकर पड़ताल किया तो चौंकाने वाली बात भी सामने आया जहा देह व्यापार के संचालकों द्वारा लड़कियों का शोषण भी किया जाता है।इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन से लेकर आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि जानकर भी अनजान बन बैठे है।जिसके वजह से देह व्यापार का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है।जिस पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं नजर आता।इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है।मामले पर जल्द ही और बड़ा खुलासा कर इस धंधे में संलिप्त लोगो को बेनकाब करेंगे।वही मामले को लेकर देह व्यापार के सभी अड्डों पर ग्राहक बनकर हमने पूरी पड़ताल करने का भरसक प्रयास किया



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads