जन्मदिन पर पालक द्वारा मुरमुरा स्कूल में न्यौता भोज का भव्य आयोजन सम्पन्न - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

जन्मदिन पर पालक द्वारा मुरमुरा स्कूल में न्यौता भोज का भव्य आयोजन सम्पन्न

 


परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल मुरमुरा में कल 1 अप्रैल को संयुक्त रूप से न्यौता भोज का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस न्यौता भोज का खास बात यह रही कि यह शाला में अध्ययनरत एक छात्रा के जन्मदिन पर उनके पालक और क्षेत्र के समाजसेवी गणेश राम साहू द्वारा आयोजित किया गया था।

उक्त न्यौता भोज कार्यक्रम में बच्चों को चांवल दाल, खीर-पूरी, शब्जी-सलाद, के  का वितरण किया गया जिससे बच्चें काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे।कार्यक्रम में गणेश राम साहू द्वारा दी गई इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रसंशा शाला परिवार के प्रमुख जिसमें की हाईस्कूल मुरमुरा के प्राचार्य टी आर साहू, प्रधानपाठक गणपत लाल साहू के अलावा शाला परिवार के सभी शिक्षक जिसमें प्रकाश सिन्हा, ताराचन्द मरकाम, दीलिप निषाद, मेघनाथ साहू, भुवनेश्वर यादव, संकुल समन्वयक करण सिंह कमार, ग्राम सरपंच श्रीमती दशोद ध्रुव के साथ गाँव के वरिष्ठ नागरिको का भी योगदान उल्लेखनीय रहा जिसमें नारायण साहू, बेदराम साहू, बिसेराम साहू, रोहित साहू, खोवा राम साहू, खेदूराम साहू, लखन लाल साहू, फूलसिंग साहू, खोमन ध्रुव व चित्रेश आदि उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads