राजिम से छुरा मुख्य मार्ग में ग्राम मडेली में स्थित पोल्ट्री फार्म उड़ा रहे है नियमो की खुलेआम धज्जी,राहगीर और ग्रामीण हो रहे बदबू से परेशान,मक्खियों ने ग्रामीणों का जीना कर दिया है दुभर,जिला प्रशासन बन बैठा है मूकदर्शक - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

राजिम से छुरा मुख्य मार्ग में ग्राम मडेली में स्थित पोल्ट्री फार्म उड़ा रहे है नियमो की खुलेआम धज्जी,राहगीर और ग्रामीण हो रहे बदबू से परेशान,मक्खियों ने ग्रामीणों का जीना कर दिया है दुभर,जिला प्रशासन बन बैठा है मूकदर्शक


परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद
।गरियाबंद जिले में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।जिन जि़म्मेदार अधिकारियों को इस नियम की पालन कराने की जिम्मेदारी वही इस नियम को ठेंगा दिखाने में लगे है।जिसके वजह से आम जनता को बदबू की परेशानी झेलने के साथ साथ खाने के साथ मक्खी खाना पड़ रहा है और जिम्मेदार मूकदर्शक बन लोगो के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करने वालो को पनाह देने में लगा है।लापरवाह जन सेवक आम जनता का मालिक बन बैठा है।इसे अपने कर्तव्यों के प्रति कोई सरोकार नहीं है।वही जिले के कलेक्टर साहब भी केवल एसी रूम में बैठकर दस्तावेजी कार्यों तक सीमित रहकर अपना कर्तव्य भूल बैठे है।जिसके वजह से नियमो की खूब मखौल उड़ाने का खेल जिले में खूब चल रहा है।


राजिम से छुरा मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम मडेली में सड़क किनारे पोल्ट्री फार्म का संचालन वर्षो से सारे नियमो के विपरित संचालित हो रहा है।सड़क किनारे पोल्ट्री फार्म संचालित होने इनसे निकलने वाली बदबू राहगीरों के साथ साथ ग्रामीणों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है।तो पोल्ट्री फार्म से उपजे मक्खी ने ग्रामीणों का जीना दुभर कर दिया है।इस फार्म से निकलने वाली बदबू और मक्खी से लोगो के स्वास्थ पर विपरित प्रभाव डाल रहा है।इसके बावजूद भी आम जनता के परेशानियों को झांकने और इसका समाधान निकालने वाला कोई नही है। उक्त पोल्ट्री फार्म के संचालक पैसा और पहुंच वाला होने के कारण इस पर कानून का कोई भी लागू नहीं हो पा रहा है।जिम्मेदार अधिकारियों का या तो कार्यवाही के लिए हाथ पैर कांप रहा है या फिर इनकी मिलीभगत और सह पर सारे नियमो के विपरित पोल्ट्री फार्म का संचालन हो रहा है।वही पोल्ट्री फार्म के खराब मटेरियल को खुले में जंगल में डिस्पोज किया जा रहा है।जिससे जंगली जानवरों पर भी खतरा मंडराने लगा है।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads