छुरा ब्लॉक के ग्राम करकरा में आधा दर्जन अवैध ईंट भट्ठा का संचालन,नियमो को ताक में हो रहा है ईंट का निर्माण ,खनिज विभाग सहित स्थानीय प्रशासन है अनजान,कार्यवाही न होने से ईट भट्ठा कोचियों के हौसले हो रहा है बुलंद - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

छुरा ब्लॉक के ग्राम करकरा में आधा दर्जन अवैध ईंट भट्ठा का संचालन,नियमो को ताक में हो रहा है ईंट का निर्माण ,खनिज विभाग सहित स्थानीय प्रशासन है अनजान,कार्यवाही न होने से ईट भट्ठा कोचियों के हौसले हो रहा है बुलंद

 

परमेश्वर कुमार साहू @गरियाबंद।

 


जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम करकरा में नदी के पास दर्जनों ईंट भट्ठा का निर्माण हो रहा है।कोचियों द्वारा सारे नियमो को ताक में रखकर धड़ल्ले से बेखौफ ईट का निर्माण कर रहे है।इनके द्वारा किसी भी प्रकार से खनिज विभाग से ईट निर्माण संबंधी परमिशन नही लिया गया है।ग्राम करकरा में लाल ईंट के कईयों भट्ठा बनकर और पककर तैयार हो गया है।जिसमे ग्राम करकरा के परदेशी निषाद, कुलदीप यादव रानीपरतेवा, द्वारिका साहू,करकरा द्वारा नियमो के विरुद्ध लाखो की मात्रा में लाल ईंट का निर्माण कर आस पास के गांवों में खपा रहे है।जिस पर प्रशासन की अब तक नजर नहीं दौड़ी है।जिसके चलते इनका गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है और कार्यवाही नही होने से इनके हौसले लगातार बुलंद होते जा रहा है।अब देखना ये खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते है।हालंकि इस मामले को लेकर छुरा तहसीलदार और एसडीएम को लिखित शिकायत की तैयारी हो चुका है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads