धान खरीदी केंद्र पांडुका के जिम्मेदार कर रहे है नियमो की अवेहलना - Savdha chhattisgarh
ad inner footer

धान खरीदी केंद्र पांडुका के जिम्मेदार कर रहे है नियमो की अवेहलना

 .जमीन में धान की बोरियों को बिना डबल लेयर डेनेज स्टेज रख अंकुरित करने इंतजार कर शासन को चुना लगाने की है मंशा.


परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।
शासन द्वारा समर्थन मूल्य में किसानों की धान खरीदी अंतिम पड़ाव की ओर है।जिसमे धान समय में उठाव न होना भी समिति के एक बड़ी समस्या  तो है ही।लेकिन समिति की भी जिम्मेदारी है की वो धान को सहेजकर रखे ।पर पाण्डुका समिति के जिम्मेदार द्वारा लापरवाही बरती जा है।नतीजन बोरी में भरे धान का अंकुरित होने का अंदेशा है।जिसके वजह से शासन को चुना लगना स्वाभाविक है।आपको बता दे की धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा में धान की बोरिया रखने के लिए एक लेयर डेनेज स्टेक निर्माण व जमीन में रखने के लिए दो लेयर डेनेज स्टेक निर्माण की जरूरत होती हैं।लेकिन पाण्डुका समिति के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरतते हुए सारे नियम को ठेंगा दिखा रहे है।जिसके वजह से धान की बोरी के नीचे लेयर में नमी आयेगी और धान अंकुरित हो जायेगा।

वही इस मामले को लेकर समिति प्रबंधक धर्मेंद्र साहू और डीएमओ अमित चंद्राकर को उनका पक्ष जानने फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads